{"_id":"6ab2ec43733e28e40804ab57","slug":"mohit-becomes-president-of-the-subordinate-agricultural-services-association-rajput-appointed-general-secretary-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115588-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष बने मोहित, राजपुत्र महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष बने मोहित, राजपुत्र महामंत्री
विज्ञापन
कांठ। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ शाखा मुरादाबाद का अध्यक्ष मोहित कुमार बिश्नोई और महामंत्री राजपुत्र को चुना गया। चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर संगठन के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
सोमवार को हुए संघ की जनपद स्तरीय कार्यकारिणी के चुनाव में मोहित कुमार बिश्नोई अपने प्रतिद्वंद्वी को 10 मतों से पराजित कर अध्यक्ष और राजपुत्र दो मतों से जीत हासिल कर महामंत्री बने। इनके अलावा रणधीर सिंह को उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को संगठन मंत्री और वीर सिंह को निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
संघ के द्विवर्षीय वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री फईम अख्तर, संयुक्त कर्मचारी परिषद के मंडल मंत्री आसिफ अहमद एवं अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह एवं मंडल अध्यक्ष शैलेष त्यागी, महामंत्री ब्रजराज यादव मौजूद रहे।