फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mohammed Shami wife Hasin jahan enter in-laws house in amroha along with daughter

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां बेटी समेत ससुराल के घर में दाखिल, सास और देवर से नोकझोंक जारी

Mon, 29 Apr 2019 09:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: देव कश्यप Updated Mon, 29 Apr 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami wife Hasin jahan enter in-laws house in amroha along with daughter

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार की शाम अचानक अपने ससुराल सहसपुर अलीनगर पहुंच गईं। बेटी बेबो और उसकी आया के साथ वह घर में दाखिल हो गईं। हसीन के कदम से घर पर मौजूद सास और देवर से नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामे पर घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हसीन के घर में दाखिल होने पर शमी की मां ने उसके खिलाफ तहरीर दी है। मां का आरोप है कि हसीन जबरदस्ती घर में घुस गई है और उन्हें बाहर निकाल दिया गया है। हसीन को घर से बाहर निकाला जाए।

विज्ञापन


क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच मार्च 2018 से विवाद चल रहा है। हसीन जहां ने शमी के परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला कोर्ट में चल रहा है। रविवार शाम हसीन जहां बेटी बेबो के साथ अचानक ससुराल सहसपुर अलीनगर में आ धमकीं।
विज्ञापन


ससुराल में उनकी सास अंजुम और देवर मोहम्मद कैफ मौजूद थे। हसीन बेटी के साथ घर में दाखिल हो गईं। जिसे लेकर सास और देवर से उनकी बहस हुई। इसके बाद घर में हंगामा शुरू हो गया। हसीन जहां के ससुराल पहुंचने पर हालात को देखते हुए डिडौली पुलिस ने महिला थाना की प्रभारी को मौके पर बुला लिया। घर में पहुंची महिला एसओ को हसीन जहां ने दो टूक जवाब दिया, वह अपने पति के घर आई है। ये मेरा और मेरे पति का घर है। मैं यहीं पर रहूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सालभर पहले ससुराल पहुंची हसीन के लिए नहीं खुले थे घर के ताले

किक्रेटर पति मोहम्मद शमी से विवाद के बाद हसीन जहां पहले भी ससुराल के घर में घुसने की कोशिश कर चुकी हैं। करीब सालभर पहले हसीन जहां घर में दाखिल होने के लिए ससुराल पहुंची थी। लेकिन उनके गांव पहुंचने से पहले सास और देवर घर पर ताला लगाकर भाग निकले थे। हसीन के लिए घर के ताले नहीं खुले थे। 

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार की तरह ही छह मई 2018 की सुबह कोलकाता से बेटी बेबो, वकील और आया के साथ डिडौली थाना पहुंच गई थीं। जहां से अपनी ससुराल सहसपुर जाने के लिए एसओ डिडौली से पुलिस संरक्षण मांगा था। काफी देर वह थाने में बैठी रहीं थी। इसके बाद वह खुद ससुराल पहुंच गईं थी।

घर पर पहुंची तो दरवाजे पर ताला लटक रहा था। जिस पर हसीन ने डिडौली पुलिस पर शमी के परिजनों से मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद हसीन करीब हफ्तेभर जोया में रही। लेकिन ससुराल के घर का ताला उनके लिए नहीं खुला। तुर्क बिरादरी की पंचायत भी हुई थी मगर कोई बात नहीं बनने पर वह कोलकाता लौट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed