फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mohammed Shami got angry on news of retirement expressed displeasure wrote sharing a story on Instagram

Mohammed shami: संन्यास की खबरों पर भड़के शमी, जताई नाराजगी; इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखी ये बात

Fri, 16 May 2025 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 May 2025 11:38 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों पर भड़क गए। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Mohammed Shami got angry on news of retirement expressed displeasure wrote sharing a story on Instagram
मोहम्मद शमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अफवाह तेजी से फैल रही है। अफवाहों के आधार पर एक मीडिया संस्थान द्वारा लिखी गई खबर पर मोहम्मद शमी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए संन्यास की अफवाहों का खंडन करते हुए लिखा कि ऐसे लोग ही भविष्य बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद शमी ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उस रिपोर्ट में लिखा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद शमी भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। 
विज्ञापन


इस पर शमी ने लिखा ‘बहुत बढ़िया महाराज, अपनी नौकरी के दिन भी गिन लो, कितना टाइम है रिटायरमेंट में। बाद में देख लें हमारा। आप जैसों ने सत्यानाश कर दिया फ्यूचर का। कभी तो अच्छा बोल लिया करें। आज की सबसे खराब स्टोरी, सॉरी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. शमी की इस स्टोरी को उनके फैंस ने भी सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। उनके प्रशंसकों ने लिखा कि सच में अफवाह फैलाकर लोग न सिर्फ किसी के बारे में झूठ फैलाते हैं, बल्कि किसी का कॅरिअर भी खराब करने लगते हैं। शमी को अभी टीम इंडिया के लिए लंबे समय तक खेलना है और वह टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं।

मूलरूप से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर निवासी मोहम्मद शमी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे हैं। क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शमी टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं। उनके लिए ऐसी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। वह 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में खेल सकते हैं। उनका प्रदर्शन इंग्लैंड में अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed