फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mohammad Shaan, a student from Bilari, won gold in wrestling.

Moradabad News: बिलारी के छात्र मोहम्मद शान ने कुश्ती में जीता गोल्ड

Fri, 11 Sep 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 11 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Mohammad Shaan, a student from Bilari, won gold in wrestling.
बिलारी। नगर के डॉ.देवेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा सात के छात्र मोहम्मद शान ने मुजफ्फरनगर में हुई विद्या भारती द्वारा संचालित स्कूलों की प्रदेश स्तरीय अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिता में 68 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।
विज्ञापन




नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी छात्र मोहम्मद शान के पिता मोहम्मद मारुफ थाना कुढ़फतेहगढ़ के डायल 112 पुलिस सेवा के सिपाही हैं। मोहम्मद मारुफ ने बताया कि विद्या भारती पश्चिम क्षेत्र की ओर से पांच से नौ सितंबर तक मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 38वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में मोहम्मद शान ने अंडर 14 के 68 किलो भार वर्ग मुकाबले में फाइनल कुश्ती जीतकर गोल्ड मेडल पाया है। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब मोहम्मद शान को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन




याद रहे कि इससे पहले मोहम्मद शान मंडलीय माध्यमिक विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में फाइनल कुश्ती जीतकर और क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिला स्तर पर कुश्ती जीतकर अंडर 14 के 68 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल पा चुका है। मोहम्मद शान द्वारा मुजफ्फरनगर में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतने पर कॉलेज प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed