{"_id":"67672d8237d79c6c240e2bf7","slug":"modern-library-will-bring-light-in-the-lives-of-the-blind-moradabad-news-c-15-1-mbd1042-547372-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नेत्रहीनों के जीवन में रोशनी लाएगी आधुनिक लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नेत्रहीनों के जीवन में रोशनी लाएगी आधुनिक लाइब्रेरी
विज्ञापन
मुरादाबाद। नेत्रहीन बच्चों के लिए नगर निगम की ओर से अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण होने जा रहा है। इस लाइब्रेरी में हर तरह के दिव्यांग बच्चे न सिर्फ पढ़ाई-लिखाई कर सकेंगे, बल्कि आधुनिक मशीनों की मदद से ज्ञान प्राप्त कर वह भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे।
नगर निगम ने हाल ही में सिविल लाइंस क्षेत्र में 888 गज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। यहां निगम दिव्यांग लाइब्रेरी आटिज्म फिजियोथेरेपी सेंटर का निर्माण कराने जा रहा है। लाइब्रेरी पूरी तरह से आधुनिक होगी, जहां दिव्यांग बच्चों को विदेशी मशीनों से पढ़ने और सीखने का मौका मिल सकेगा। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी की जा सकेगी। इस आधुनिक लाइब्रेरी को करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। बजट का आवंटन होते ही लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
निगम के अधिकारियों के मुताबिक लाइब्रेरी में दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के लिए ब्रेल भाषा में सभी प्रकार के उपकरण मौजूद होंगे। उनकी सहायता के लिए स्टाफ भी मौजूद रहेगा, जिससे कि उन्हें पढ़ने व सीखने में कोई दिक्कत न हो। साथ ही, लाइब्रेरी में ऑडियो बुक की भी सुविधा मिलेगी ताकि दृष्टिबाधित छात्र-छात्राएं उन किताबों को सुनकर ज्ञान अर्जित कर सकें। लाइब्रेरी में ब्रेलराइटर मशीन, डिसेबल फ्रेंडली वॉकवे, ट्रेनिंग सेंटर, फिजियोथेरेपी सेंटर और मंदबुद्धि बालकों के लिए एक्टिविटी सेंटर भी बनाया जाएगा।