फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mobile trader abducted in a Thar car

Moradabad News: थार कार से मोबाइल व्यापारी का अपहरण

Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 02 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mobile trader abducted in a Thar car
ठाकुरद्वारा। नगर में स्योहारा रोड पर स्थित दुकान से मोबाइल व्यापारी का दिन दहाड़े थार कार से अपहरण कर लिया गया। अपहरण का लाइव वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना को पैसे का लेनदेन का विवाद बताया है।
विज्ञापन

गांव रामनगर खागूबाला निवासी अख्तर अली की नगर में स्योहारा मार्ग पर आयशा हॉस्पिटल के पास मोबाइल की दुकान है। उनकी पत्नी शबनम ने शाम को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उनके पति का शाम 3:30 बजे थार में आए पांच छह लोगों ने अपहरण कर लिया है। उन्हें कार में डालकर अपने साथ ले गए। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। अपहरण का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दिनदहाड़े हुई अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शबनम की सूचना पर घटना की जांच की। पुलिस ने बताया कि घटना की बजह पैसे के लेनदेन का विवाद है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि कुछ देर बाद अख्तर अली को मुरादाबाद रोड पर गांव रामूवाला गणेश के ढाबे पर छोड़कर आरोपी चले गए। उन्होंने बताया कि घटना का कारण पैसे के लेन देन का विवाद है। अख्तर अली ने थाना भगतपुर क्षेत्र के किसी व्यक्ति को सऊदी अरब भेजने के लिए शरीफ नगर के काफी ट्रैवल एजेंट से बातचीत कराई थी। करीब 60 हजार रुपये लिये गए थे। जो एजेंट पर नहीं पहुंचे तो उसे सऊदी अरब नहीं भेजा गया। इस मामले में मध्यस्थ मोबाइल व्यापारी से संबंधित पक्ष के लोग पैसे मांगने आए थे। व्यापारी ने उन्हें बताया कि उसने पैसे ट्रैवल एजेंट को दे दिए थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed