फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mobile phone came to the rescue, then the police personnel were in trouble.

Moradabad News: मोबाइल ने दिया साथ, तब पुलिस कर्मियों पर आई आंच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mobile phone came to the rescue, then the police personnel were in trouble.
मुरादाबाद। डिजिटल साक्ष्य जहां केसों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं वहीं पुलिस कर्मियों के व्यवहार और कार्यप्रणाली की भी पोल खोल रहे हैं। सिविल लाइंस थाने की आशियाना चौकी के इंचार्ज विनीत कुमार और फकीरपुरा चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को फोन पर धमकाना महंगा पड़ गया। पीड़ितों ने एसएसपी को मोबाइल की कॉल डिटेल सुनाई तो दोनों अभद्रता करते सुने गए। इसे बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालियों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले की विवेचना फकीरपुरा चौकी इंचार्ज दीपक ने की लेकिन विवेचना में महिला की ननद का नाम निकाल दिया। पीड़िता ने चौकी इंचार्ज से बात की तो उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और सही जानकारी नहीं दी। पीड़िता एसएसपी सतपाल अंतिल के सामने पेश हुई। उसने बताया कि केस से उसकी ननद का नाम निकाल दिया है। उसने वीडियो भी दिखाया। जिसमें ननद अपनी भाभी के साथ मारपीट करती दिख रही है। दूसरा मामला आशियाना चौकी इंचार्ज विनीत कुमार से जुड़ा है। चौकी पर तैनात सिपाहियों और इंचार्ज ने एक व्यक्ति को कॉल कर कहा कि उनके खिलाफ शिकायत आई है। अभी चौकी आना पड़ेगा। उसने रात का हवाला देकर सुबह आने को कहा तो उसके साथ फोन पर अभद्रता की गई और उसे चौकी में बुला लिया। पीड़ित ने अपने परिवार के साथ एसएसपी से मुलाकात की और ऑडियो रिकॉर्डिंग सुनाई गई। जिसमें पुलिस कर्मी उसके साथ अभद्रता करते सुने जा रहे हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने आशियाना और फकीरपुरा चौकी इंचार्ज को भी लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed