फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MNREGA workers demand for 200 days work 600 rupees wages

मनरेगा मजदूरों को 200 दिन काम 600 रुपये मजदूरी की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demand for 200 days work 600 rupees wages
मुरादाबाद। मनरेगा मजदूरी 600 रुपये किये जाने तथा 200 दिन रोजगार की गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय आह्वान पर जिला मंत्री थान सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए तथा वहीं कुछ देर प्रदर्शन व सभा की। जिसमें थान सिंह ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार पूंजीपतियों की पोषक है। मनरेगा में पहले आवंटित बजट को जहां एक ओर कम कर दिया वहीं मजदूरी भुगतान में जातिगत विभाजन करके मजदूरों की एकता को तोड़ता चाहती है। बाद में सभी ने डीएम कार्यालय पहुंच पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिसमें मनरेगा में मजदूरी भुगतान के संबंध में सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी तुरंत वापस लिए जाने तथा सभी मजदूरों की मजदूरी एक साथ एक ही मद से जारी किये जाने, मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन रोजगार की गारंटी व 600 रुपये मजदूरी किये जाने, बकाया मजदूरी का भुगतान तुरंत करने, महिला मजदूरों को उनके घर के नजदीक रोजगार देने, कार्य होने वाले स्थान पर पीने के पानी, दवाइयों, समुचित छाया आदि की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मंत्री थान सिंह, ब्रजराम सिंह, विक्रम सिंह, चंद्रपाल सिंह, आजाद, असलम जावेद, सुशील विश्नोई, नाजी हसन, पवन कुमार व रविशंकर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed