{"_id":"63d7eb5b6d496846c4132275","slug":"mlc-graduate-election-49-87-percent-voting-in-moradabad-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी स्नातक चुनाव: मुरादाबाद में 49.87 फीसदी मतदान, सपा और भाजपा में झड़प, पुलिस चेकिंग का हुआ विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी स्नातक चुनाव: मुरादाबाद में 49.87 फीसदी मतदान, सपा और भाजपा में झड़प, पुलिस चेकिंग का हुआ विरोध
Mon, 30 Jan 2023 09:38 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:38 PM IST
सार
मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह और सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के बीच झड़प हो गई। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ब्लॉक प्रमुख ने एजेंट को अंदर घुसने नहीं दिया। बूथ पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एमएलसी स्नातक चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में एमएलसी स्नातक चुनाव में मामूली झड़प के बीच सोमवार की शाम तक जिले के 39 बूथों पर 16006 मतदाताओं के मत बैलेट बाक्स में बंद हो गए। जिले के 49.87 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
मौसम खराब होने के कारण मुरादाबाद -बरेली स्नातक चुनाव में सोमवार की सुबह आठ से दस बजे तक मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। सुबह दस बजे तक 39 बूथों पर कुल 1066 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। इस हिसाब से दो घंटे में 3.32 फीसदी मत डाले गए। इस बीच चक्कर का मिलक बूथ पर मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख मनीष सिंह और सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के बीच झड़प हो गई। सपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि ब्लॉक प्रमुख ने एजेंट को अंदर घुसने नहीं दिया। बूथ पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। हंगामा की जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसपी सिटी अखिलेश सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके से हटाकर विवाद शांत कराया। दोपहर 12 बजे तक 4882 मत पड़े, अर्थात 15.21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे तक 10967 मतदाताओं ने अपने मतों को प्रयोग किया। शाम चार बजे तक 16006 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।
विज्ञापन
नगर निगम में महिलाओं की जांच का विरोध
पुलिस ने नगर निगम बूथ पर महिलाओं की चेकिंग को लेकर झड़प हो गई। भाजपा नेता अल्पना रितेश गुप्ता ने चेकिंग का विरोध किया। पुलिस कोट पहनकर आने वाली महिलाओं की चेकिंग करने लगी। इसी को लेकर पहले मतदाताओं ने विरोध किया। फिर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस की चेकिंग का विरोध करने लगे। लोगों ने सवाल उठाया कि ठंड में लोग कोट पहनकर आएंगे फिर परीक्षा कक्ष जैसी तलाशी लेना उचित नहीं है। विरोध के चलते पुलिस ने चेकिंग करना बंद कर दिया।