{"_id":"6254907eb87c8d5bd20a707e","slug":"mlc-elections-counting-of-votes-today-amid-tight-security-city-news-mbd4244503137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए डाले गए वोटों की मंगलवार सुबह आठ बजे मंडी समिति परिसर में गिनती शुरू की जाएगी। दोपहर 12 बजे तक मतगणना का परिणाम आ जाएगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है।
मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नौ अप्रैल मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और बिजनौर जिले में बनाए गए 35 मतदान केंद्रों पर वोट डाले गए थे। 8084 मतदाताओं में से करीब 97 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसके बाद मतपेटिकाओं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रख दिया गया था। मंगलवार को इन वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना का कार्य शांति व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन न तैयारी पूरी कर ली है। एडीएम (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडी समिति में 12 अप्रैल की सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी जो मतगणना समाप्ति होने तक जारी रहेगी। मतगणना स्थल पर प्रत्याशी अथवा उसके एजेंट मोबाइल, पेन और कैलकुलेटर समेत कोई भी इलेक्ट्रानिक समान अपने साथ नहीं ले जा सकेंगे। मतगणना एजेंटों को वहीं पर पेन आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
मतगणना पंडाल में कुल 15 टेबिल लगाई जाएंगी। इनमें 14 टेबिलों पर मतगणना होगी। एक टेबल रिटर्रिंग ऑफिसर की होगी। प्रत्येक टेबिल पर प्रत्याशी अपना एक एजेंट रख सकेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने मतगणना की जो व्यवस्था की है उसके मुताबिक करीब चार घंटे में मतगणना का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मंडी नहीं रहेगी बंद
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह ने बताया मंडी समिति परिसर में मतगणना के कार्य को लेकर मंगलवार को मंडी समिति बंद नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए मंडी के एक क्षेत्र में मतगणना की 14 टेबल लगाई गई हैं। जिस क्षेत्र में मतगणना होगी उधर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। उस क्षेत्र में बिना पास किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं रहेगी। मंडी समिति के अन्य स्थानों पर लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे।