फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLAs will inform CM about the problems of the city

Moradabad News: शहर की समस्याओं से सीएम को अवगत कराएंगे विधायक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
MLAs will inform CM about the problems of the city
मुरादाबाद। नगर विधायक रितेश गुप्ता जल्द नगर के हालात से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। इस मामले में उन्होंने प्रमुख सचिव और डीएम को खराब सड़कों और स्मार्ट सिटी के कार्यों से अवगत कराया है। आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही महानगर के सड़कों की स्थिति खराब हुई है।
विज्ञापन

विधायक ने प्रमुख सचिव को बताया है कि शहर की सड़कें और हाईवे जर्जर हो गए हैं। काॅलोनियों में सीवर डालने का कार्य कई वर्षों से शुरू किया गया था। जिस कार्यदायी संस्था ने कार्य कराएं हैं। उन्होंने सड़कों पर अपने हाल पर छोड़ दिया है। शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं हैं। इससे कई लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की पॉश काॅलोनी राम गंगा विहार, आशियाना फेज-2, टीआई सिटी, दीनदयालनगर में सीवरेज लाइन बिछाने का काम जल निगम डेढ़ साल से कर रहा है। अधिकारियों की लापरवाही के चलते लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। 2019 में स्मार्ट सिटी के कार्य की शुरूआत महानगर में हुई थी।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के तहत शहर के प्रमुख बुध बाजार की दुकानें तोड़ी गईं। बाजार उजड़ गया। यहां काम में नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारी शिथिलता बरत रहे हैं। इस कारण व्यवसायियों में रोष व्याप्त है। पीलीकोठी से प्रभात मार्केट तक रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। रेलवे स्टेशन के सामने सड़क का चौड़ीकरण, सोनकपुर ओवरब्रिज से होकर चैतिया फार्म हाऊस से हुए बुद्धि विहार फेस-2 को जोड़ने वाली सड़क को बनाना आवश्यक है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विधायक को समय मिल गया है। वह शहर की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed