{"_id":"586429cc4f1c1b8840eedcda","slug":"mla-ticket-cut-in-sp-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे की जंग में निपट गए चारों विधायक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे की जंग में निपट गए चारों विधायक
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच छिड़ी जंग में संतुलन बनाने में नाकाम जिले के चार विधायकों को मोहरा बनने की कीमत टिकट कटवाकर चुकानी पड़ी। दरअसल सरकार को खुश करने के कवायद में चारों विधायकों ने संगठन से दूरी बना ली थी।
नौबत यहां तक पहुंच गई कि सीएम अखिलेश यादव की रथयात्रा के दौरान लगे होर्डिंग - बैनर और पोस्टरों तक से शिवपाल नदारद दिखे। जिन विधायकों का टिकट कटा है उनमें से कुछ ने शिवपाल के खिलाफ खुली बयानबाजी की तो कुछ ने कहा था कि चाचा - भतीजे की जंग में वो सीएम के साथ हैं।
समाजवादी परिवार में छिड़ी जंग जग - जाहिर होने के बाद शिवपाल यादव जब मुरादाबाद पहुंचे थे तो चंद नेताओं को छोड़ बाकी सपा नेताओं ने उनसे दूरी बनाना बेहतर समझा। सपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी हों या फिर दूसरे सपा नेता और कई विधायक, सभी शिवपाल से दूर रहे।
विज्ञापन
शिवपाल और अखिलेश की जंग जब थोड़ा और बढ़ी तो विधायकों ने बयानबाजी भी शुरू कर दी। हद तो तब हो गई सपा के कार्यालयों से शिवपाल की तस्वीरें उतार दी गईं और सीएम की रथ यात्रा के दौरान शहर से लेकर हवाई पट्टी तक लगाए गए होर्डिंग - बैनरों से शिवपाल सिरे से गायब दिखे।
जिन विधायकों का टिकट कटा है उनमें शहर विधायक यूसुफ अंसारी का टिकट कटवाने को पार्टी का एक धड़ा पहले से सक्रिय था। ठाकुरद्वारा विधायक को शिवपाल से दूरी बनाना ले डूबा और फहीम को भी शिवपाल से बेरुखी भारी पड़ी।