{"_id":"585456cd4f1c1b676f64d165","slug":"mla-gone-angry-and-he-went-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को गुस्सा आया ‘उसे’ को जेल भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को गुस्सा आया ‘उसे’ को जेल भिजवाया
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी/ मुरादाबाद।
Updated Sat, 17 Dec 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
mla laxmi gautam
- फोटो : फाइल चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन साल पहले चंदौसी विधायक लक्ष्मी गौतम और उनके पति के बीच फसाद की वजह बना चंदौसी का राशन डीलर मुकुल अग्रवाल शुक्रवार को सलाखों में पहुंच गया। कभी अपने बेहद नजदीकियों में शुमार मुकुल को शुक्रवार को खुद विधायक ने ही जेल भिजवा दिया।
मुकुल से रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रही विधायक लक्ष्मी गौतम ने तीन साल पहले पति और ससुराल को छोड़ दिया था। मामला शासन तक गूंजा था लेकिन विधायक ने पति के साथ लौटने से साफ इंकार कर दिया था। इस बीच दोनों के तलाक की अर्जी कोर्ट तक भी जा पहुंची।
विधायक लक्ष्मी गौतम ने चंदौसी के शादीशुदा शिक्षक दिलीप वार्ष्णेय से प्रेम विवाह किया था। दिलीप वार्ष्णेय सपा से जुड़े थे। चंदौसी सीट आरक्षित होने पर दिलीप ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को सपा से उतार दिया। किस्मत ने साथ दिया और लक्ष्मी गौतम विधायक बन गईं।
विज्ञापन
लेकिन विधायक बनने के छह माह बाद ही उनकी पति से तकरार शुरू हो गई। उस वक्त चंदौसी के राशन डीलर मुकुल अग्रवाल का नाम पहली बार चर्चाओं में आया। दरअसल मुकुल अग्रवाल सपा नेता दिलीप वार्ष्णेय का करीबी था। इलेक्शन के दौरान व लक्ष्मी गौतम के साथ रहा और बाद में उसका नाम विधायक के साथ जुड़ने लगा।
पहले तो मुकुल को लेकर विधायक के परिवार में उपजी रार घर की चारदीवारी में सिमटी रही लेकिन बाद में यह झगड़ा सड़क से लेकर शासन तक पहुंचा। मुकुल को खुले तौर पर विधायक के साथ देखा जाने लगा और विधायक ने पति दिलीप वार्ष्णेय पर कई गंभीर आरोप लगाकर उनका घर छोड़ दिया।
तभी से वह टीडीआई सिटी में रहती हैं। इस बीच मुकुल से उनकी नजदीकियां वक्त - वक्त पर तमाम सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी होती रही। विधायक के पति दिलीप वार्ष्णेय ने आरोप लगाए थे कि विधायक का मुकुल के साथ अफेयर है, हालांकि विधायक ने हमेशा इन आरोपों को खारिज किया।
लेकिन शुक्रवार को तेजी से बदले घटनाक्रम में विधायक लक्ष्मी गौतम ने अपने बेहद करीबियों में शुमार रहे मुकुल अग्रवाल को ही जेल भिजवा दिया। विधायक के इस एक्शन से साफ है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। उधर विधायक का कहना है कि मुकुल ने मुझसे बदसलूकी की, गालीगलौज की। पुलिस अधीक्षक से मैंने पूरे मामले की शिकायत की थी।