फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MLA and minister present in court in kanth case

अदालत में पेश हुए मंत्री, विधायक, सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
MLA and minister present in court in kanth case
मुरादाबाद। कांठ बवाल प्रकरण में वाद वापसी पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और शहर विधायक रितेश गुप्ता समेत 19 आरोपी हाजिर हुए। अभियोजन पक्ष ने बहस के लिए समय मांग लिया। अब इस प्रकरण में 11 सितंबर को सुनवाई की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

कांठ थानाक्षेत्र के अकबरपुर चेंदरी में धर्म स्थल से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर बवाल हुआ था। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। जिसमें कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, शहर विधायक रितेश गुप्ता समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरोपी हैं। इस मामले में सरकार ने केस वापसी के आदेश दिए हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार वशिष्ठ की अदालत में चल रही है। बुधवार को मंत्री, विधायक समेत 19 आरोपी अदालत में पेश हुए। बचाव पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर गुप्ता ने केस वापसी को लेकर कोर्ट में सुनवाई कराने की मांग की। डीजीसी नितिन गुप्ता और अपर जिला शासकीय अभिवक्ता मुनीश भटनागर ने अभियोजन की ओर से पक्ष रखा और केस वापसी पर कोर्ट से अन्य वापसी प्रस्ताव न होने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी बहस नहीं की जाए। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की अर्जी को स्वीकार कर प्रकरण की सुनवाई को स्थगित कर दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवकता मुनीश भटनागर ने बताया कि वाद वापसी में 120 बी की धारा शामिल नहीं है। प्रस्ताव को दोबारा से शासन को भेजा गया है। फाइल पूरी न होने से अदालत से बहस के लिए समय मांगा गया। उन्होंने बताया कि अब इस मामले में 11 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed