फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mla abdullah azajm met with dig

सपा नेताओं के साथ डीआईजी से मिले अब्दुल्ला आजम 20-40-04

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
mla abdullah azajm met with dig
मुरादाबाद। रामपुर जनपद की स्वार टांडा विधानसभा से सपा विधायक आजम अब्दुल्ला सपा ने नेताओं के साथ डीआईजी शलभ माथुर से मुलाकात की। उन्होंने पत्र देकर रामपुर पुलिस पर आजम खां को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामपुर विधायक व पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ रामपुर में दो और मुकदमे में दर्ज किए गए हैं। जिसमें उन पर गवाहों को धमकाने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को सपा विधायक और सपा नेताओं ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें कहा कि आजम खां को परेशान करने के मकसद से ही मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां की तबीयत खराब चल रही है। ऐसे में वह किसी को कैसे धमका सकते हैं। अगर गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने करने की बात है तो उन्हें सुरक्षा दे दी जाए। डीआईजी ने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। इस दौरान मुरादाबाद के सांसद डा. एसटी हसन, विधायक नसीर खां, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, देहात विधायक, हाजी नासिर कुरैशी, कमाल अख्तर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed