{"_id":"6abd787630fdfd01a704a71a","slug":"mission-sampoorna-samadhan-launched-20-cases-resolved-within-24-hours-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-1006021-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मिशन संपूर्ण समाधान शुरू, 24 घंटे में 20 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मिशन संपूर्ण समाधान शुरू, 24 घंटे में 20 मामलों का निस्तारण
विज्ञापन
- जनसुनवाई के महत्वपूर्ण मामलों का मिशन संपूर्ण समाधान के तहत हो रहा निस्तारण
- चारों तहसीलों के पांच-पांच प्रकरणों का किया गया निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। डीएम अनुनय झा ने तहसीलों में मिशन संपूर्ण समाधान की पहल की है। इसके तहत जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर 24 घंटे के भीतर निस्तारण किया जाएगा। बुधवार को ऐसे 20 मामलों का निस्तारण किया गया।
डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि तहसीलों में प्राप्त होने वाले ऐसे प्रकरण, जो राजस्व विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित हैं, उनका भी संबंधित विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। बुधवार को मिशन संपूर्ण समाधान के तहत चारों तहसीलों के पांच-पांच मामलों का समाधान किया गया। ये मामले पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, राजस्व विभाग से संबंधित रहे। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का स्थलीय सत्यापन एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ता को राहत प्रदान की जाए।