फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Missing or boycotting the meeting, the mayor kept waiting for the BJP councillors.

Moradabad News: बैठक से गायब या बहिष्कार, मेयर भाजपा पार्षदों का करते रहे इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Missing or boycotting the meeting, the mayor kept waiting for the BJP councillors.
मुरादाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को सत्ता पक्ष के पार्षदों की गैरमौजूदगी के कारण स्थगित हो गई। बैठक दोपहर के 12 बजे पीलीकोठी स्थित महापौर कैंप कार्यालय में बुलाई गई थी लेकिन निर्धारित समय पर पर्याप्त संख्या में कार्यकारिणी सदस्य ही नहीं पहुंचे। महापौर समेत निगम के सभी अधिकारी पार्षदों के इंतजार में बैठे रहे और आखिर में बैठक बेनतीजा टाल दी गई।नगर निगम की इस कार्यकारिणी बैठक को लेकर नाराजगी एक दिन पहले ही सामने आ गई थी। भाजपा पार्षदों ने एक दिन पहले ही कह दिया था कि बैठक की सूचना बहुत देर से भेजी गई है जबकि नियम के अनुसार कार्यकारिणी बैठक का नोटिस 72 घंटे पहले दिया जाना चाहिए। इन सदस्यों का कहना था कि इतनी कम सूचना पर बैठक के लिए तैयारी संभव ही नहीं थी। इसलिए वह बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं कुछ पार्षदों ने यह भी बताया कि वह शहर से बाहर थे या पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्त थे इसलिए अचानक भेजे नोटिस पर बैठक में पहुंचना संभव नहीं था।
विज्ञापन

00

निगम के उपाध्यक्ष को भी बैठक की नहीं थी जानकारी
मुरादाबाद। सबसे हैरानी की बात यह रही कि खुद कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भी बैठक से गायब रहे। उनसे जब बैठक में न पहुंचने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें बैठक की सूचना देर से मिली थी और वह शहर से बाहर थे। वह शुक्रवार की दोपहर के बाद शहर वापस लौटे हैं इसलिए बैठक में नहीं पहुंच सके। वहीं भाजपा पार्षद विशाल सिंह गोलू, शिव प्रसाद शर्मा (विनोद शर्मा) और प्रशांत ने बताया कि वह एसआईआर प्रक्रिया में व्यस्त हैं। पहले ही बता दिया था कि बैठक चार दिसंबर के बाद रखी जाए ताकि वह शामिल हो सकें लेकिन एक दिन पहले शाम के समय सूचना भेजी गई। इतने कम समय में वह किसी मुद्दे पर तैयारी नहीं कर सके इसलिए बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया। ब्यूरो
विज्ञापन


00
वापस लौट गए महापौर
मुरादाबाद। बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को खुद महापौर विनोद अग्रवाल भी कैंप कार्यालय समय से पहुंच गए। वह बैठक कक्ष में भी पहुंचे लेकिन पार्षदों के नदारद रहने पर वह नगर आयुक्त कार्यालय चले गए। इसके बाद वह उसी कार्यालय से वापस लौट गए और निगम के सभी आलाधिकारी भी बैठक कक्ष से निकलकर अपने-अपने कार्यालय जा पहुंचे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

00

विपक्षी पार्षदों ने भी किया विरोध
मुरादाबाद। नगर निगम की कार्यकारिणी में विपक्ष के चार पार्षद हैं। यह सभी बैठक में समय से पहुंच गए थे। हालांकि यह भी अपना विरोध दर्ज कराने के लिए ही बैठक में पहुंचे थे। इन पार्षदों का कहना था कि बैठक की सूचना देर से मिलने को लेकर वह अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा उनका विरोध इस बात पर भी था कि बैठक के लिए गलत दिन और समय का चुनाव किया गया है। पार्षद नदीम के अनुसार कार्यकारिणी की बैठक दोपहर दो बजे होती थी लेकिन इस बार शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई। यह नमाज का समय होता है इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए था। ब्यूरो

- विपक्ष ने साधा निशान
विपक्षी दल के नेता अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक का न होना चिंताजनक है। अगर महापौर और पार्षदों के बीच समन्वय नहीं होगा तो शहर के विकास पर असर पड़ेगा। बैठक रखने से पहले की सभी प्रक्रिया को पूरा किया जाना चाहिए था और समय से इसकी सूचना जारी किया जाना चाहिए था। भविष्य में इस तरह की स्थिति न आए इसके लिए सभी प्रक्रिया का पालन जरूर करना चाहिए।

- अगली बैठक की नहीं तय हुई तारीख
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक कोरम पूर्ति न होने क वजह से टाल दी गई लेकिन अगली बैठक के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है। महापौर ने कहा कि दो से तीन दिनों में पार्षदों से बातचीत करके बैठक की तारीख तय कर दी जाएगी। पुनरीक्षित बजट पर चर्चा होनी है इसलिए बैठक बुलाई गई थी।

00
- बैठक सुबह ही स्थगित कर दी गई थी। सुबह सूचना मिली थी कि सदस्यों को देर से बैठक की जानकारी मिली है। कई पार्षद शहर से बाहर थे जबकि कई अन्य कामों में व्यस्त थे। इसी को देखते हुए सुबह ही बैठक को स्थगित कर दिया गया था। - विनोद अग्रवाल, महापौर

00


ये हैं कार्यकारिणी के सदस्य
- पार्षद अजय तोमर वार्ड-5, शैलेंद्र कुमार वार्ड-37, विशाल सिंह गोलू वार्ड-19, शिव प्रसाद शर्मा वार्ड-53, चंद्रभान सैनी वार्ड-43, प्रशांत कुमार वार्ड-12, शिखा परमार वार्ड-26, मनोरमा वार्ड-30, नदीम वार्ड-68, मोहसिन अहमद वार्ड-35, जुनैद वार्ड-64, शमशेर अली वार्ड-56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed