फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   missing boy returns his district during lockdown as migrant labour again reported missing

मुरादाबाद: एक साल से लापता छात्र प्रवासी मजदूर के रूप में पहुंचा शेल्टर होम, राशन किट छोड़कर फिर हो गया गायब

Mon, 01 Jun 2020 12:11 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 01 Jun 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
missing boy returns his district during lockdown as migrant labour again reported missing
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा नगर के कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाला छात्र पिछले एक साल से लापता था। चार दिन पूर्व उसे प्रवासी मजदूर के रूप में रामूवाला गनेश स्थित शेल्टर होम में लाया गया था, लेकिन छात्र वहां से राशन की किट छोड़कर गायब हो गया। 

विज्ञापन


उसके परिजनों ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर उसका पता लगाने की मांग की। थाना डिलारी के गांव अलियाबाद निवासी मनोज कुमार के भाई विकास ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि उनका छोटा भाई मनोज कुमार ठाकुरद्वारा नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आया था। 
विज्ञापन


लेकिन एक साल से वह घर नहीं लौटा है। गांव के लेखपाल ने उन्हें सूचना दी कि मनोज कुमार लखनऊ से प्रवासी मजदूर के रूप में गांव रामूवाला गनेश स्थित शेल्टर होम में आया था, लेकिन वह राशन की किट को शेल्टर होम में ही छोड़कर चला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही परिजन शेल्टर होम पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि उसने अपना अस्थायी पता गांव राजूपुर कला का भी लिखाया है और कहा है कि वह अपनी चचेरी बहन के यहां जा रहा है। छात्र के भाई का कहना है कि उन्होंने गांव राजूपुर कला पहुंचकर अपने भाई का पता लगाने की कोशिश की तो उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। 

पुलिस से मामले की जांच कराकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed