फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Misha Goyal becomes President of Inner Wheel Club Indradhanush.

Moradabad News: इनरव्हील क्लब इंद्रधनुष की अध्यक्ष बनीं मीशा गोयल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Misha Goyal becomes President of Inner Wheel Club Indradhanush.
मंडी धनौरा। नगर के एक बरात घर में इनरव्हील क्लब इंद्रधनुष का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। समारोह में क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन उषाराज गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीशा गोयल को कॉलर पहनाकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोनल गर्ग को क्लब का सचिव बनाया गया। समारोह में स्कूली बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि उषाराज गुप्ता ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने ने कहा कि क्लब का उद्देश्य महिलाओं के उत्थान के लिए काम करना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व महिला उत्थान के लिए काम करने की अपील की। निवर्तमान अध्यक्ष रिमझिम अग्रवाल ने कार्यों की जानकारी दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मीशा गोयल ने कहा कि वह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व निर्धन महिलाओं की मदद करने को प्राथमिकता देंगी। नई कार्यकारिणी में मोनिका अग्रवाल को उपाध्यक्ष, रितुजा टंडन को संपादक, प्रियंका अग्रवाल को सूचना सेवा अधिकारी, नीता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वहीं रचना अग्रवाल, स्विंका अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, गरिमा गोयल व श्वेता को क्लब की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर शालिनी गोयल, मनीषा अग्रवाल, तनु गर्ग, राखी अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, सुषमा, पल्लवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed