{"_id":"61ee4f0e05a0e34442495606","slug":"miscreants-shot-at-student-of-b-com-in-katghar-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कटघर में बदमाशों ने बीकॉम के छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कटघर में बदमाशों ने बीकॉम के छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 24 Jan 2022 12:32 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:32 PM IST
सार
मनोकामना मंदिर वाली गली निवासी राहुल( 24) बीकॉम का छात्र है। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटघर थाना क्षेत्र में रविवार रात बाइक सवार बदमाशों ने बीकॉम के छात्र को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, कटघर थाना क्षेत्र के बरवालन मनोकामना मंदिर वाली गली निवासी राहुल( 24) बीकॉम का छात्र है। राहुल ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान मुस्लिम डिग्री कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाश आ गए और तमंचा दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
छात्र ने बताया कि जब उसने बदमाशों से बचकर भागने की कोशिश की तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया। इसी बीच एक अन्य वाहन आता देख बदमाश बाइक दौड़ा कर भाग गए।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छात्र को जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजन भी आ गए। कटघर सीओ आशुतोष तिवारी और कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने मौके का मुआयना किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ की।