{"_id":"62154f4957edfb43d3440799","slug":"miscreants-entered-saraf-s-house-on-the-pretext-of-giving-sweets-robbing-the-servant-and-maid-hostage-city-news-mbd41966194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई देने के बहाने सराफ के घर में घुसे बदमाश, नौकर-नौकरानी को बंधक बना लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई देने के बहाने सराफ के घर में घुसे बदमाश, नौकर-नौकरानी को बंधक बना लूटपाट
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरापुरम में मंगलवार को मिठाई देने के बहाने सराफ के घर में घुसे बदमाशों ने नौकर और मेड को बंधक बना लिया। दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। बदमाश नौकर से तीन हजार रुपये, दो मोबाइल, पीतल की तीन मूर्तियां लूटकर फरार हो गए। किसी तरह बंधक मुक्त होकर कोतवाली पहुंचे नौकर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरापुरम जाट निवासी अविनाश चंद्रा हिंदू कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। बाजार गंज में ज्वाला प्रसाद गंगा सहाय ज्वैलर्स के नाम से उनकी दुकान है। उनके दुकान पर चार नौकर काम करते हैं। बीस जनवरी को वह पत्नी विनीता चंद्रा के साथ बेटे वरुण चंद्रा के पास अमेरिका चले गए। बरेली के नऊवा नगला निवासी नौकर नरेश बाबू उर्फ पप्पू उनके घर पर ही रहता है। नरेश के मुताबिक मंगलवार रात आठ बजे एक व्यक्ति मिठाई लेकर अविनाश चंद्रा के घर पहुंचा। उसने बताया कि राजीव अग्रवाल के यहां बेटा हुआ है, उसकी मिठाई लेकर आया हूं। इसकेबाद नौकर नरेश ने गेट खोलकर उस व्यक्ति को अंदर बुला लिया। बैठक में बिठाया और पानी पिलाया। उसने गला सूखने के बहाने एक गिलास और पानी मांगा। नरेश पानी लेने चला गया तो उसने अपने तीन साथी अंदर बुला लिए। नरेश के साथ मारपीट कर उसके हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया। इसकेबाद घर में लूटपाट शुरू कर दी। इस बीच घर में खाने बनाने वाली मेड शीला पहुंच गई तो उसे भी बदमाशों ने बंधक बना लिया। दुपट्टे और शाल से उसके भी हाथ पैर बांध दिए। नरेश से तीन हजार रुपये, दो मोबाइल, पीतल की तीन मूर्तियां लूटकर बदमाश फरार हो गए। नरेश के मुताबिक उसने किसी तरह हाथ पैर ढीले कर खुद को बंधक मुक्त किया। बाद में कोतवाली पहुंचकर उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

कंजरी सराय स्थित कटरा पुरन जाट वाली गली में घर में नौकर को बंधक बनाकर लूट करने के बाद मौके पर पहोंच- फोटो : CITY
विज्ञापन