{"_id":"62603aee0027c22d7d65016b","slug":"miscreant-who-shot-pump-operator-injured-in-encounter-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पंप ऑपरेटर को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, 20 मिनट के अंतराल में दो वारदातों को दिया था अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पंप ऑपरेटर को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल, 20 मिनट के अंतराल में दो वारदातों को दिया था अंजाम
Wed, 20 Apr 2022 10:25 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:25 PM IST
सार
मंगलवार की सुबह एक महिला से कुंडल लूटने और पाकबड़ा क्षेत्र में चीनी मिल के पंप ऑपरेटर को गोली मारने वाले बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है। साथ ही एक सिपाही सड़क पर गिरने से घायल हो गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो वारदातों को अंजाम देने वाला एक बदमाश पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। साथ ही एक सिपाही भी सड़क पर गिरने से घायल हो गया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह एक महिला से कुंडल लूटने और पाकबड़ा क्षेत्र में चीनी मिल के पंप ऑपरेटर को गोली मारने वाले बदमाश और पुलिस की बुधवार को मुठभेड़ हो गई। बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि इस दौरान एक सिपाही भी सड़क पर गिरने से जख्मी हो गया। घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस बदमाश के साथी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम विकुल बताया है। वह भोजपुर क्षेत्र का रहने वाला है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। सड़क पर गिरने से जख्मी हुआ सिपाही अंकित का भी उपचार हो रहा है।
विज्ञापन