फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   miscreant pulled chain from the girl In Moradabad

Moradabad Crime: मुरादाबाद में बाइक सवार बदमाश ने खींची छात्रा से चेन, भाई के साथ स्कूटी से लौट रही थी पीड़िता

Sat, 16 Jul 2022 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Jul 2022 01:39 PM IST
सार

मुरादाबाद में छात्रा की चेन खींचने का मामला सामने आया है। घटना के समय छात्रा अपने भाई के साथ स्कूटी से लौट रही थी। इस दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार ने वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
miscreant pulled chain from the girl In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के मानसरोवर कालोनी में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाश ने स्कूटी सवार छात्रा से सोने की चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर प्रकाश नगर चौराहे से होते हुए मंडी सीमित की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा से पूछताछ के बाद बदमाश की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


मझोला थाने के मझोला चौक निवासी जसपाल सैनी डिस्पोजल गिलास कारोबारी हैं। उनकी बेटी सिमरन सैनी बीए की छात्रा है। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे सिमरन अपने भाई आंचल के साथ मानसरोवर कालोनी में स्कूटी चलाना सीख रही थी। स्कूटी चलाने के बाद दोनों भाई बहन घर लौटने लगे। 
विज्ञापन


मानसरोवर कालोनी में पटवाई हाउस के पास आंचल स्कूटी चला रहा था, जबकि उसकी बहन पीछे बैठी थी। इसी दौरान दिल्ली रोड की ओर से हेलमेट पहना बाइक सवार बदमाश आ गया। भाई बहन कुछ समझ पाते। उससे पहले ही बदमाश ने झपट्टा मारकर छात्रा के गले से सोने की चेन खींच ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाश ने बाइक दौड़ा दी और प्रकाश नगर की ओर भागने लगा। आंचल ने काफी दूर तक स्कूटी से बदमाश का पीछा किया, लेकिन बदमाश बाइक को तेजी से दौड़ाकर दूर निकल गया। आंचल ने इस मामले की जानकारी अपने पिता और पुलिस को दी। 


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।  आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed