{"_id":"62d27249dd37002a2916b405","slug":"miscreant-pulled-chain-from-the-girl-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Crime: मुरादाबाद में बाइक सवार बदमाश ने खींची छात्रा से चेन, भाई के साथ स्कूटी से लौट रही थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Crime: मुरादाबाद में बाइक सवार बदमाश ने खींची छात्रा से चेन, भाई के साथ स्कूटी से लौट रही थी पीड़िता
Sat, 16 Jul 2022 01:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:39 PM IST
सार
मुरादाबाद में छात्रा की चेन खींचने का मामला सामने आया है। घटना के समय छात्रा अपने भाई के साथ स्कूटी से लौट रही थी। इस दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के मानसरोवर कालोनी में शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाश ने स्कूटी सवार छात्रा से सोने की चेन खींच ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक दौड़ाकर प्रकाश नगर चौराहे से होते हुए मंडी सीमित की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा से पूछताछ के बाद बदमाश की तलाश में जुट गई।
मझोला थाने के मझोला चौक निवासी जसपाल सैनी डिस्पोजल गिलास कारोबारी हैं। उनकी बेटी सिमरन सैनी बीए की छात्रा है। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे सिमरन अपने भाई आंचल के साथ मानसरोवर कालोनी में स्कूटी चलाना सीख रही थी। स्कूटी चलाने के बाद दोनों भाई बहन घर लौटने लगे।
मानसरोवर कालोनी में पटवाई हाउस के पास आंचल स्कूटी चला रहा था, जबकि उसकी बहन पीछे बैठी थी। इसी दौरान दिल्ली रोड की ओर से हेलमेट पहना बाइक सवार बदमाश आ गया। भाई बहन कुछ समझ पाते। उससे पहले ही बदमाश ने झपट्टा मारकर छात्रा के गले से सोने की चेन खींच ली।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश ने बाइक दौड़ा दी और प्रकाश नगर की ओर भागने लगा। आंचल ने काफी दूर तक स्कूटी से बदमाश का पीछा किया, लेकिन बदमाश बाइक को तेजी से दौड़ाकर दूर निकल गया। आंचल ने इस मामले की जानकारी अपने पिता और पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।