{"_id":"63ddf40697d1f728763d05a6","slug":"mischievous-elements-tried-to-spoil-the-atmosphere-in-moradabad-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास: गाड़ियों में तोड़फोड़, मंदिर में मूर्तियां खंडित करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में माहौल बिगाड़ने का प्रयास: गाड़ियों में तोड़फोड़, मंदिर में मूर्तियां खंडित करने की कोशिश
Sat, 04 Feb 2023 11:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:28 AM IST
सार
मुरादाबाद में रात के वक्त शरारती तत्वों ने एक के बाद एक छह कारों और एक छोटा हाथी वाहन के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद अलावा लोकोशेड पुल के नीचे स्थित मंदिर का दान पत्र तोड़ और मूर्तियां भी खंडित की।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद में शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। सिविल लाइंस क्षेत्र में लोकोशेड पुल के पास शुक्रवार रात घरों के बाहर खड़ी सात गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए और मंदिर में मूर्तियां खंडित करने की कोशिश की।
शनिवार सुबह लोग जागे तो इस घटना की जानकारी हो सकी। इस दौरान घटनाएं से गुस्साएं लोगों ने लोकोशेड पुल पर जाम लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
घटना लोकोशेड पुल से चंद्र नगर जाने वाले रास्ते की है। रोज की तरह लोग अपने वाहन घरों के बाहर खड़े करने के बाद सो गए थे। रात में किसी समय शरारती तत्व पहुंच गए और उन्होंने एक के बाद एक छह कारों और एक छोटा हाथी वाहन के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद अलावा लोकोशेड पुल के नीचे स्थित मंदिर का दान पत्र तोड़ और मूर्तियां भी खंडित की। शनिवार सुबह लोग जागे तो घटना की जानकारी हो पाई। कुछ ही देर में आस पड़ोस के लोगों की काफी भीड़ मौके पर जुट गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
इसी बीच कुछ लोगों ने चंद्र नगर रोड पर क्षतिग्रस्त गाड़ियां लगाकर जाम लगा दिया। पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो भीड़ लोकोशेड पुल पर पहुंच गई और दिल्ली रोड पर जाम लगा दिया। इससे एक साइड के वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इसाके बाद लोग शांत हो गए और दिल्ली रोड से क्षतिगस्त वाहनों को हटवा लिया।
सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि कुछ गाड़ियों के शीशे तोड़े गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। आस पड़ोस के सीसीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन