फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mischief injures in police counter

मुठभेड़ में एक लाख का इनामी फहीम एटीएम पैर में गोली लगने से घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
mischief injures in police counter
मुरादाबाद। पिछले 41 दिन से पुलिस के लिए सिरदर्द बना एक लाख का इनामी बदमाश फहीम एटीएम पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वह पांच मई को पाकबड़ा क्षेत्र में दो सिपाहियों को एक कमरे में बंद फरार हुआ था। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के कांठ थानाक्षेत्र के ऊमरी कलां निवासी हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम बिजनौर की जेल में बंद था। पांच मई को मुरादाबाद कोर्ट में हत्या के मामले में उसकी पेशी होनी थी। बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात रहे सिपाही राहुल कुमार और दिनेश कुमार उसे बिजनौर जेल से मुरादाबाद न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आए थे। कोर्ट में बिना पेशी कराए ही सिपाही फहीम को कार में बैठाकर पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा स्थित उसकी पत्नी से मिलाने ले गए थे। दोनों सिपाहियों को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा दिया और उन्हें नाश्ता कराया था। इसी दौरान फहीम और उसकी पत्नी दूसरे कमरे में चले गए थे। मौका पाकर फहीम और उसकी पत्नी ने सिपाहियों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद मकान का मुख्य दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद फहीम और उसकी पत्नी दूसरी कार में बैठ कर फरार हो गए थे। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम, दोनों सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी ने फहीम एटीएम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जबकि डीआईजी शलभ माथुर ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी दी थी। एक दिन पहले ही बरेली जोन के एडीजी राजकुमार की ओर से फरार हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पर एक लाख रुपये रुपये की घोषणा की थी। पुलिस फहीम की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अपराध अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पाकबड़ा पुलिस दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर लोधीपुर राजपूत गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से मुरादाबाद की ओर एक सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस कर्मियों ने चालक को कार रोकने के लिए इशारा किया। पुलिस कर्मियों को देखकर उसने कार सर्विस रोड पर मोड़ दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया तो आरोपी चालक ने कार सत्या कॉलेज के पास एक फैक्टरी के सामने रोक दी। इसके बाद वह कार से उतर गया और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर भागने की कोशिश करने लगा, जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली आरोपी चालक के पैर में लगी और वो वहीं गिर गया। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तमंचा अपने कब्जे में लिया। तब पुलिस कर्मियों को पता चला कि घायल आरोपी फहीम एटीएम है। वह कांठ के उमरी कलां गांव निवासी है। इस पर एक लाख का इनाम घोषित है। पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवा दिया। जिला अस्पताल पहुंचकर पुलिस अफसरों ने भी घायल से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed