फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   misbehave with conductor

किराया मांगने पर बस कंडक्टर को पीटा, नकदी छीनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
misbehave with conductor
मसवासी/स्वार । रामपुर-बाजपुर मार्ग पर संचालित बस के कंडक्टर द्वारा किराया मांगने पर कुछ लोगों ने उसको बस से खींच कर लात-घूसों से पीट दिया जिसमें वह से घायल हो गया। इस दौरान हमलावरों ने लगभग 15 हजार कैश भी छीन लिया। लोगों के आ जाने पर हमलावर आइंदा देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। हमलावर घरों से फरार हैं।
विज्ञापन

थाना अजीमनगर अंतर्गत कुम्हरिया गांव निवासी खालिद मियां रामपुर-बाजपुर मार्ग पर संचालित होने वाली निजी बस के कंडक्टर हैं। बताया जाता है कि दोराहा बाजपुर से अपराहन लगभग सवा तीन बजे बस रामपुर के लिए रवाना हुई। इसमें बिजारखाता गांव के दो युवक भी सवार हुए। बताया जाता है कि कंडक्टर ने युवकों से किराया मांगा तो उन्होंने किराया देने में आनाकानी की और कहा कि वह बिजारखाता पहुंच कर किराया दें। बस जब बिजारखाता तिराहे पर पहुंचकर रुकी तब दोनों युवकों ने कंडक्टर से गाली गलौच शुरु करदी और गिरेबान पकड़ कर नीचे उतार लिया। आरोप है कि उसके कुछ अन्य साथी भी आ गए और सभी ने लात-घूसों से पीटना शुरु कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने कंडक्टर की जेब और टिकिट बुक में रखी लगभग 15 हजार की नगदी भी छीन ली।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आए लोगों ने किसी तरह कंडक्टर को बचाया तब हमलावर आइंदा देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। इस दौरान यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़ित की ओर से कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी लेकिन वह फरार मिले। कोतवाल शरद मलिक ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed