{"_id":"5d2e2f638ebc3e6cf35f9979","slug":"mirza-ghalib-attachment-with-rampur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा विशेष: नवाब यूसुफ अली खां के शिक्षक बने थे मिर्जा गालिब, रामपुर से था गहरा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा विशेष: नवाब यूसुफ अली खां के शिक्षक बने थे मिर्जा गालिब, रामपुर से था गहरा रिश्ता
Wed, 17 Jul 2019 05:05 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 17 Jul 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
मिर्जा गालिब
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जा असद उल्ला खां गालिब उर्फ मिर्जा गालिब, शायरी की दुनिया में वो नाम जो दशकों बाद भी लोगों के दिलों में राज करता है और शायरी की श्रेष्ठ बुलंदी पर रोशन है। मिर्जा गालिब केवल शायर ही नहीं बल्कि एक अच्छे शिक्षक भी थे और उनके गुरु रूप का ही रामपुर की सरजमीं से नाता है क्योंकि मिर्जा गालिब रामपुर के शासक रहे नवाब यूसुफ अली खां के शिक्षक रहे हैं।
विज्ञापन
मिर्जा गालिब 1860 के आसपास रामपुर आए और यहां पर उस वक्त की रियासत के शासक नवाब यूसुफ अली खां के शिक्षक के दायित्व निभाए। इसके बदले उन्हें प्रतिमाह सौ रुपये बतौर वजीफा दिया गया। इसके बाद नवाब कल्बे अली के भी शिक्षक रहे। उन्हें राजद्वारा में एक मकान भी रहने को दिया गया था। कई बार रामपुर आने पर वह शाही महल खासबाग के मेहमान भी बने।
विज्ञापन
कुछ साल बाद दिल्ली चले गए, लेकिन रामपुर के नवाबों से पत्राचार के माध्यम से संपर्क में लगातार बने रहे। उनके करीब 150 पत्र आज भी विरासत के रूप में उपलब्ध हैं। नवाब कल्बे अली खां शायर नहीं थे, लेकिन मिर्जा गालिब उनके भी संरक्षक रहे। मिर्जा गालिब ने अपनी कलम से कोसी नदी के मीठे पानी और रामपुर के शानदार भोजन की प्रशंसा की थी। उन्होंने अपने कई लेखों में मिर्जा गालिब और रामपुर के रिश्ते को उजागर किया है।
विज्ञापन
मिर्जा गालिब के रामपुर से रिश्ते और उनके साहित्य को आज भी रजा लाइब्रेरी में सहेजा हुआ है। मिर्जा गालिब के साहित्य पर शोध करने वाले छात्र यहां आते रहते हैं। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां कहते हैं कि नवाबों ने हमेशा कला और संस्कृति का सम्मान किया। चाहे मिर्जा गालिब हों या फिर बिरजू महाराज सभी को रियासत से पूरा मान सम्मान दिया गया। रामपुर रियासत के समय में मिर्जा गालिब रामपुर आए और उन्हें नवाब परिवार से पूरा सम्मान मिला, जिस कारण उनके रामपुर से इतने गहरे रिश्ते रहे।