फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minor raped by innocent

मासूम से नाबालिग ने किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Minor raped by innocent
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि गुरुवार रात 12 साल का नाबालिग आरोपी पीड़िता को अपने तहेरे भाई के मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए और केस दर्ज कराने को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस वालों ने भी घंटों तक परिजनों को टकराते रहे। छह घंटे बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

चार साल की मासूम से दुष्कर्म की यह शर्मनाक घटना भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात हुई। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात गांव में शादी समारोह चल रहा था। बच्ची की मां भी समारोह में शामिल होने चली गई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान बारह साल का बच्चा मिल गया। वह बच्ची को अपने तहेरे भाई के मकान में ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। कुछ देर बाद ही आरोपी की मां भी मौके पर पहुंच गई और उसने बच्ची को बचाने के बजाय उसे मारने की कोशिश की। इसी बीच बच्ची के मां बाप भी उसकी तलाश करते हुए आ गए। उन्होंने अपनी बच्ची को बेहोशी की हालत में देख लिया तो उनके होश उड़ गए। पूछताछ करने पर आरोपी की मां ने कुछ नहीं बता पाई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी के परिजनों ने धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो वह बच्ची की हत्या कर देंगे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे परिजन थाने पहुंच गए। बच्ची के पिता और दादा का कहना है कि थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस वालों पर आरोप लगाया था कि वह बोल रहे थे कि जब तक दूसरे पक्ष के लोग नहीं आ जाते हैं। तब तक केस दर्ज नहीं किया जाएगा। परिजन थाने में बैठे रहे। उन्होंने मुरादाबाद में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। तब रिश्तेदार ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद पुलिस कर्मी हरकत में आए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करने में क्यों हुई देरी कराएंगे जांच : एसएसपी
मुरादाबाद। एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में परिजनों की ओर से शिकायत की गई है कि केस दर्ज करने में देरी की गई है। इस मामले की जांच कराएंगे। आखिर कार्रवाई करने में देरी क्यों हुई है। अगर इस मामले में किसी की लापरवाही सामने आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed