{"_id":"5fd323068ebc3e3db608212a","slug":"minor-killed-in-chandausi-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी समारोह से लौटते वक्त सिर में रॉड मारकर की नाबालिग की हत्या, साथी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी समारोह से लौटते वक्त सिर में रॉड मारकर की नाबालिग की हत्या, साथी हिरासत में
Fri, 11 Dec 2020 01:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
moradabad murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौसी में शादी समारोह से लौटते वक्त किशोर के सिर में रोड मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के साथ शादी समारोह में गए युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।
चंदौसी के मोहल्ला करेली रोड निवासी सनी 14 वर्ष पुत्र गुड्डू पड़ोस के युवक सचिन के साथ मोहल्ला लोधियान में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रात करीब 11:00 बजे सनी घर के नजदीक और खुर्जा गेट पुलिस चौकी से करीब 50 मीटर दूर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
शादी समारोह से लौट रहे एक अन्य युवक ने परिजनों को सनी के बेहोश पड़े होने के बारे में जानकारी दी। परिजन उसे उपचार हेतु निजी अस्पताल में ले गए। वहां से मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चंदौसी पुलिस को शुक्रवार की सुबह घटना के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। मृतक शनि के साथ शादी समारोह में गए युवक सचिन को हिरासत में ले लिया है।उससे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया मृतक के सिर में पीछे गहरा घाव है। रॉड या किसी अन्य भारी चीज से सिर में वार किया गया। मृतक के साथी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।