{"_id":"674113629b745a5da40b06b6","slug":"minor-had-stolen-and-destroyed-idols-in-the-temple-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-528225-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नाबालिग ने मंदिर में चोरी के साथ खंडित की थीं मूर्तियां, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नाबालिग ने मंदिर में चोरी के साथ खंडित की थीं मूर्तियां, गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात नाबालिग ने मंदिर में मूर्तियां खंडित करने के साथ चोरी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से शिवलिंग और पूजा के बर्तन बरामद हुए। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
कोतवाली के वल्लभ मोहल्ला स्थित अखिलेश्वर नाथ प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी पुष्पराज ने बुधवार को कोतवाली में केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े छह बजे वह पूजा करने पहुंचे तो मंदिर में मूर्तियां खंडित थीं। पूजा के बर्तन और कुछ मूर्तियां चोरी हो चुकी थीं। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों और हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था।
बृहस्पतिवार को भी लोगों ने इस घटना के विरोध में हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सीओ कोतवाली सुनीता दहिया के नेतृत्व में पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी थीं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस मंडी चौकी और फिर गलशहीद क्षेत्र तक पहुंची, जिसमें एक किशोर की तस्वीरें सामने आईं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस ने मंदिर में मूर्तियां खंडित करने और चोरी करने वाले आरोपी किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी उम्र 14 साल है। वह गलशहीद क्षेत्र में रहता है। आरोपी कूड़ा बीनने का काम करता है। रात में वह कूड़ा बीनने निकला था और मंदिर का दरवाजा खुला देखा तो अंदर घुस गया और चोरी की। शिवलिंग और पूजा के बर्तन उसने मछली बाजार में छिपाए थे।