फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister said all work zero no progress

मंत्री ने कहा सब काम जीरो कोई प्रगति नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Minister said all work zero no progress
मुरादाबाद। लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़कों के कार्यों में प्रगति नहीं होने पर अधिकारियों की क्लास ली। इस दौरान मौका मिलने पर महापौर ने भी अभियंताओं को अपना कार्य करने की नसीहत दे दी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि बैठक में आने से पहले वे निर्माण कार्यों और उसकी प्रगति रिपोर्ट तैयार कर लें। मंत्री ने मुख्य अभियंता वीके श्रीवास्तव से सवाल किया कि मकसूद कलकी मार्ग की प्रगति शून्य है। कोई काम नहीं हुआ है। इस पर अभियंता ने कहा कि दस प्रतिशत कार्य हुआ है। कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी कुछ कार्यों पर टेंडर होना बाकी है। इसी प्रकार 25 मार्च 21 को प्रस्तावित एक अन्य मार्ग पर कार्य नहीं होना पाया गया था। इस मामले मेें लोनिवि के अभियंताओं का कहना था कि मार्च में कार्य स्वीकृत हुआ था। इस बीच कोरोना महामारी के चलते कार्य नहीं हो सका। मुरादाबाद देहरादून मार्ग स्थित एक पुलिया के बारे में पूछने पर अधिकारी सन्न रह गए। अभियंताओं का कहना था कि सामान की दर बढ़ने से दोबारा टेंडर कराया गया है। इसी प्रकार अटल आवासीय विद्यालय पीपल गांव के बारे में पूछने पर अभियंताओं का कहना था कि मिट्टी का काम कराया गया है। शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। सड़क का निर्माण कराना है। गोल मोल उत्तर सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सब काम जीरो है। कोई प्रगति नहीं है। इस प्रकार काम नहीं चलेगा। इस बीच महापौर विनोद अग्रवाल ने पंडित नंगला बाईपास रोड का मामला उठाया। इसके जवाब में मुख्य अभियंता का कहना था कि वहां काम स्वीकृत ही नहीं हुआ है। वाटर लागिंग है। नगर निगम को काम करना होगा। इस बीच मंत्री ने महापौर से कहा कि आप बताइये। इस बीच महापौर ने अभियंताओं से कहा कि आप नगर निगम की चिंता न करें। अपना काम दुरुस्त रखने की कोशिश करें। लोनिवि ने वहां कोई कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन

आरओबी के बारे में मंत्री ने किया सवाल
कांठ रोड स्थित आरओबी के बारे में मंत्री ने सवाल किया तो अभियंताओं ने बताया कि सेतु निगम ने कार्य पूरा कर लिया है। आम जनता के लिए अक्टूबर में पुल खोला जाएगा। मंत्री ने कहा कि 2016 से अब तक क्यों काम नहीं किया तो अभियंता ने कहा कि इस पुल पर कुछ काम रेलवे ने नहीं किया था। इसी कारण देर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed