{"_id":"5bf96bdebdec2241a533adbc","slug":"minister-of-state-gulab-devi-s-father-passed-away-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री गुलाब देवी ने दी पिता को मुखाग्नि, शनिवार तड़के हुआ था निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री गुलाब देवी ने दी पिता को मुखाग्नि, शनिवार तड़के हुआ था निधन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 24 Nov 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
पिता को मुखाग्नि देती राज्यमंत्री गुलाब देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी के पिता बाबूराम दिवाकर का शनिवार को तड़के 3.30 बजे निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने स्वयं उन्हें मुखाग्नि दी। राज्यमंत्री गुलाब देवी के पिता बाबूराम दिवाकर पिछले डेढ़ साल से बीमार थे। उनका उपचार मुरादाबाद से चल रहा था। मुरादाबाद के हास्पिटल से उन्हें दिवाली के मौके पर स्वस्थ होने के बाद घर लाया गया था।
राज्यमंत्री ने बताया कि इन दिनों उनकी तबीयत ठीक थी। घर पर बच्चे उनकी देखभाल करते थे, लेकिन शनिवार को तड़के करीब 3.30 बजे उनकी सांसे थम गईं। परिजनों को जानकारी हुई तो डाक्टरों से उनका चेकअप कराया गया लेकिन उनका निधन हो चुका था।
राज्यमंत्री के पिता निधन की खबर फैलते ही सुबह से उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। आरएसएस, भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस आदि सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सीडीओ समेत कई अधिकारी भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार की शाम को राजघाट गंगा तट पर किया। उनके पिता की वह एकमात्र संतान हैं। उन्होंने पिता को नम आंखों से मुखाग्नि दी।