फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister of State for Parliamentary Affairs visits Mundia Jain

Moradabad News: संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने किया मुंडिया जैन का दौरा

Tue, 23 Sep 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 23 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Parliamentary Affairs visits Mundia Jain
बिलारी। प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी सोमवार दोपहर तहसील के मुंडिया जैन गांव पहुंचे। यहां मृतक मजदूरों के पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका हाल जाना और ग्रामीणों के साथ बैठक कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश भी बताया।
विज्ञापन

तहसील के थाना सोनकपुर अंतर्गत मुंडिया जैन गांव निवासी 20 मजदूर कुछ दिन पहले उत्तराखंड में देहरादून के निकट परवल गांव में ठेकेदार के अधीन मजदूरी करने गए थे। बीते मंगलवार की सुबह देहरादून में बादल फटने और वहां की आसन नदी में बाढ़ आ जाने से मुंडिया जैन गांव निवासी नौ मजदूर बह गए थे। जिनकी मौत हो जाने के बाद अलग अलग दिनों में अलग अलग स्थानों से उनके शव बरामद हो गए थे। अब मृतक मजदूरों के परिजनों को ढांढस बंधाने तथा उनकी आर्थिक मदद करने के लिए बीते कई दिन से अलग अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मुंडिया जैन गांव पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी भी भाजपा के अनेक पदाधिकारियों को साथ लेकर सोमवार दोपहर मुंडिया जैन गांव पहुंचे। राज्य मंत्री सभी नौ मृतक मजदूरों के घर जाकर उनके आश्रित परिजनों से मिले। राज्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों के सामने ही तहसील प्रशासन और ब्लॉक के अधिकारियों से यह जानकारी ली कि मृतक मजदूरों के घर वालों को अब तक किस योजना से क्या मदद मिली है। राज्यमंत्री ने बाद में गांव के होली चौक पर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश लेकर ही गांव में आए हैं। मृतक मजदूरों के परिजनों को जैसी जरूरत होगी उसे पूरा कराया जाएगा। सरकार और संगठन के माध्यम से पीड़ितों की हर तरह की मदद की जाएगी। राज्य मंत्री के साथ भाजपा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष आकाशपाल, सुरेश सैनी, चंद्रपाल सिंह सैनी, विकास गुप्ता एडवोकेट, रवि पासी, सत्यवीर सिंह आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed