{"_id":"634b16487d78c008d6446d2a","slug":"minister-dharmpal-singh-taken-meeting-moradabad-news-mbd444488925","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसल के नुकसान का आंकलन करा किसानों को दें मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसल के नुकसान का आंकलन करा किसानों को दें मुआवजा
विज्ञापन
मुरादाबाद। पशुधन, दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ , हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के साथ जिले के प्रभारी मंत्री
धर्मपाल सिंह ने कहा कि बाढ़ से क्षति फसलों का राजस्व कर्मचारियों से आंकलन करा कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। जहां बाढ़ से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं वहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तत्काल सड़कें बनवाएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री के जाने के तुरंत बाद प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसा किसान जिसकी फसल बाढ़ से खराब हुई हो वह छूटना नहीं चाहिए। बाढ़ के बाद बीमारियों से बचाव के लिए सीएमओ और सीवीओ सभी आवश्यक कदम उठाएं। जलभराव वाले क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम के प्रयासों की भी जानकारी की। उन्होंने कहा कि शहर में जाम की स्थिति न रहें इसके लिए पुलिस अलर्ट रहें। डीएम और एसएसपी इसके लिए बेहतर प्लानिंग बनाएं।
बैठक में डीएम ने बताया कि उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर लिया है। भ्रमण के दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी भी मौजूद थे। टीमें लगाकर फसल की क्षति का आंकलन कराया जा रहा है। बासमती एवं अन्य बारीक धान 90 प्रतिशत खराब हुआ है। 13500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिये जाने की कार्यवाही की जा रही है। जनपद में कोई जन एवं पशु हानि नही हुई है। 20 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिनका राजस्व विभाग से सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में राज्यमंत्री गुलाब देवी, राज्यमंत्री संजय गंगवार भी मौजूद रहे।
--