फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister Dharmpal said: BJP will win more than 70 seats in state, election was fought on works of Modi

मंत्री धर्मपाल बोले: प्रदेश में 70 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा, मोदी और योगी के कार्यों पर लड़ा गया चुनाव

Mon, 03 Jun 2024 10:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:12 AM IST
सार

मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 70 सीटें जीतेगी। लोगों ने मोदी और योगी के कार्यों के आधार पर वोट दिया है। कहा कि आज प्रदेश दुग्ध उत्पादन में नंबर एक बना है।

विज्ञापन
Minister Dharmpal said: BJP will win more than 70 seats in state, election was fought on works of Modi
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से बात करते विधायक सुशांत सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने दावा किया कि भाजपा ने मोदी और योगी के कार्यों पर लोकसभा का चुनाव लड़ा है। प्रदेश में भाजपा  70 से अधिक लोकसभा की सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा में पूर्व सांसद स्व. कुंवर सर्वेश कुमार को श्रद्धांजलि देने के बाद दिल्ली रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आए प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने विकास के साथ कानून व्यवस्था का एक बेहतरीन नमूना पेश किया।
विज्ञापन


केंद्र में मोदी सरकार की योजनाओं से अंतिम पंक्ति में खडे़ गरीब और किसानों को लाभ पहुंचा है।  इसी प्रकार स्टार्टअप और मुद्रा योजना से युवाओं को लाभ मिला है। आज युवा नई-नई खोज कर रहे हैं। इसी का परिणाम रहा कि भाजपा को पूरे देश में  सफलता मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी और योगी की जोड़ी के कारण भाजपा प्रदेश में 70 से अधिक सीटें जीत रही है। 

गोपालकों को सरकार दे रही भरपूर अनुदान 

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री ने कहा कि आज प्रदेश दुग्ध उत्पादन में नंबर एक बना है। विश्व दुग्ध दिवस पर गोपालक और डेयरी संचालन में लोग बधाई के पात्र हैं। प्रदेश सरकार गोपालकों को विशेष छूट प्रदान की है।


देशी नस्ल की दो गायें शाहीवाल, गिर, थापपारकर,  हरियाणवी और गंगा तीरी गाय खरीदने पर एक गाय पर 40 हजार रुपये का अनुदान मिलेगा। पशुपालन के लिए 25 गाय खरीदने पर 64 लाख की स्कीम चलाई गई है। इसमें 32 लाख का अनुदान है।


इसी प्रकार 200 गायों को खरीदने पर दो करोड़ रुपये का अनुदान प्रदेश सरकार देगी। किसानों से अनुरोध है कि वे दूध लेने के बाद पशुओं को छुट्टा न छोड़े। जिला प्रशासन को दे दें। यदि कोई पशु बीमार होता है तो पशुपालक 1962 डायल कर दें। तत्काल एक डॉक्टर और कंपाउंडर मौके पर पहुंचकर पशुओं का इलाज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed