फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister Asim Arun: Insulting great men is Akhilesh's habit

मंत्री असीम अरुण: महापुरुषों का अपमान करना अखिलेश की आदत, कांवड़ पर दुकानदारों के नाम को मुद्दा बनाना गलत

Sun, 06 Jul 2025 08:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Jul 2025 08:23 PM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता सिर्फ महापुरुषों और परंपराओं के अपमान तक सीमित है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानदारों के नाम लिखने को राजनीतिक मुद्दा बनाना गलत है। 

विज्ञापन
Minister Asim Arun: Insulting great men is Akhilesh's habit
मुरादाबाद में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संवेदनशीलता सिर्फ इसी बात पर टिकी रहती है कि कैसे महापुरुषों और हमारी परंपराओं का अपमान करें। कैसे वोट बैंक की राजनीति करें। यह उनके हर कार्य में दिख रहा है। यह बातें उन्होंने आदर्श नगर स्थित अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रावास के लोकार्पण के दौरान कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान रेस्टोरेंट और खाद्य पदार्थों के अन्य दुकानदारों के नाम और जीएसटी नंबर लिखने के आदेश दिए गए हैं। यह पुराना कानून है। इसको राजनीतिक मुद्दा बनाना ठीक नहीं है। नाम लिखे जाने पर लोगों को शिकायत करना आसान होता है। हमारी एनडीए की सरकार सभी त्योहारों को अच्छे ढंग से संपन्न कराती है।
विज्ञापन


कांवड़ियों के रूट डायवर्जन वैज्ञानिक तौर तरीकों से होता है। प्रदेश सरकार आस्था के साथ कार्यक्रम का आयोजन करती है। यह प्रशासनिक विषय है कि दोनों काम का संचालन एक साथ करते हैं। सभी लोग अपना योगदान करते हैं। इसके पहले समाज कल्याण मंत्री ने विभाग की ओर संचालित जयप्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की स्थिति को सुधार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएस मेंस में 300 छात्र हुए उत्तीर्ण

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्रावास के लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए छात्रावास लॉन्च पैड के समान है। छात्रावास सिर्फ रहने की नहीं, तपस्या करने की जगह है। सरकार ने आदर्शनगर स्थित डॉ. आंबेडकर छात्रावास के जीर्णोद्धार के लिए चार करोड़ की धनराशि दी है। अभी आधा काम हुआ है।



यहां दूर-दूर से बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। प्रदेश सरकार ने बच्चों के लिए कोचिंग की व्यवस्था की है। इसी का परिणाम है कि कोचिंग के कारण 300 छात्रों ने वर्तमान सत्र में पीसीएस मेंस की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। इस दौरान सिडको के अध्यक्ष वाईपी सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, शशि किरन, दिनेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed