फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Millennium defeated KGK Academy by two wickets

Moradabad News: मिलेनियम ने केजीके एकेडमी को दो विकेट से दी मात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Millennium defeated KGK Academy by two wickets
मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग के तहत रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी ने केजीके एकेडमी को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी ने डीपीजीएस की टीम को 10 विकेट से मात दी। दोनों मुकाबले आईएफटीएम विश्वविद्यालय में खेले गए।
विज्ञापन

पहले मैच में केजीके क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.1 ओवर में 62 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसमें विक्की ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। मिलेनियम के लिए गेंदबाजी में अमन नवाब ने तीन, मोमिन हुसैन, इकराम व मोहम्मद अमान ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिलेनियम क्रिकेट एकेडमी ने 7.4 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। अहमद रजा ने सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली। केजीके की ओर से अनिकेत ने एक मात्र विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अमन नवाब को 500 रुपये की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।
विज्ञापन

दूसरे मैच में डीपीजीएस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर टीम ने 115 रन बनाए। अमन खान ने सर्वधिक 50 व अब्दुल कादिर ने 19 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड्स के लिए साहिल ने तीन व गोविंद वोहरा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्प्रिंगफील्ड्स की टीम ने 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए मैच जीत लिया। टीम के लिए गोविंद वोहरा ने नाबाद 57 रन ठोके। दूसरे छोर से अंश यादव भी नाबाद 53 रन की पारी खोली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आईपीएल खिलाड़ी मोहसिन खान ने गोविंद वोहरा को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान यूपीसीए के अंपायर सतेंद्र कुमार व शमशाद अल्वी रहे। ऑनलाइन स्कोरर जेपी सिंह व ऑफलाइन स्कोरर शिवम सिंह रहे। पूर्व रणजी खिलाड़ी व डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम के वित्त अधिकारी डॉ. कुशल पाल, खेल निदेशक वैभव त्रिवेदी, कपिल, मोहम्मद हसीन, जमाल अहमद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अनवर, सतपाल यादव आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed