{"_id":"65d3cc5545fa8b18b80d4894","slug":"milkman-dies-in-road-accident-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-347241-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रामगंगा पुल पर वाहन की टक्कर से रेलिंग से टकराई बाइक, दूधिये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रामगंगा पुल पर वाहन की टक्कर से रेलिंग से टकराई बाइक, दूधिये की मौत
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में इस्लाम नगर धारक नगला बाईपास स्थित रामगंगा पुल पर किसी वाहन ने दूध विक्रेता नौशाद अली (32) की बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नौशाद अली की मौत हो गई। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि रेलिंग से टकराने के बाद नौशाद का हेलमेट टूट गया और सिर में गहरी चोट लगने से उनकी जान चली गई।
भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव गौहरपुर सुल्तानपुर निवासी नौशाद अली (32) रोज गांव से दूध सप्लाई करने मुरादाबाद आते थे। उनके परिवार में पत्नी समीन, तीन बच्चे अहद, समद और माहिरा हैं। नौशाद के भाई सद्दाम ने बताया कि रविवार को नौशाद के साले भगतपुर के कटिया नगला निवासी नाजिम की रविवार को शादी थी। नौशाद साले की शादी में शिरकत करने के लिए ससुराल गए हुए थे। शहर में दूध पहुंचाने की वजह से नौशाद सोमवार की सुबह ही घर आ गए थे। इसके बाद वह दूध लेकर मुरादाबाद चले गए थे।
दूध सप्लाई करने बाद दोपहर करीब एक बजे नौशाद घर लौट रहे थे। इनकी बाइक रामंगा पुल पर पहुंची थी। इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई थी। नौशाद का सिर रेलिंग में लगने से हेलमेट भी टूट गया था। सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गए। इस हादसे की वजह से पुल के दोनों ओर जाम लग गया। वहीं स्थानी लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को कांठ रोड स्थित काॅसमाॅस अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।