{"_id":"612dfa8686e67d73c915e362","slug":"milk-seller-attacked-by-unknown-miscreants-in-bhojpur-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: दूध विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: दूध विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Tue, 31 Aug 2021 03:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 31 Aug 2021 03:16 PM IST
सार
मुरादाबाद काशीपुर मार्ग पर रविवार रात बाइक सवारों ने दूध विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने दूध विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दूध विक्रेता के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
भोजपुर थानाक्षेत्र के गनेशपुर देवी गांव निवासी राहत अली (18) दूध विक्रेता है। वह अपने गांव से घर-घर जाकर दूध खरीदता है और भोजपुर कस्बे में जाकर बेच देता है। प्रतिदिन की तरह रविवार रात करीब नौ वह बाइक से दूध लेकर भोजपुर जा रहा था। आरोप है कि भोजपुर से कुछ पहले पेट्रोल पंप के सामने बड़ी पुलिया के पास पीछे से बाइक सवार हमलावर आ गए।
विज्ञापन
दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक पर पीछे बैठे हमलावर ने किसी धारदार हथियार से राहत पर हमला कर दिया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। किसी तरह राहत ने बाइक रोकी और तुरंत अपने भाई सजहर अली को कॉल कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसी बीच हमलावर भोजपुर की ओर फरार हो गए। मौके पर राहगीर जुट गए और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके अलावा घायल को वहां से उठाकर पीपलसाना स्टैंड के पास निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसी बीच परिजन पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राहत अली को रेफर कर दिया।
परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया है। भोजपुर थाना प्रभारी राशिद अली खान ने बताया कि राहत के भाई की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जिस मार्ग से हमलावर फरार हुए हैं। उस मार्ग के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।