फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   milk distributer and grocery wander became corona carrier

दूध और सब्जी वाले बने कोरोना कैरियर, कइयों में फैलाया संक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
milk distributer and grocery wander became corona carrier
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग को आखिर जिसका डर था वहीं हुआ। संक्रमित दूध और सब्जी विक्रेता कोरोना कैरियर साबित होने लगे हैं। मंगलवार को आठ नए पॉजिटिव केस में तीन केस सीधे फल और सब्जी वाले के नजदीकी हैं। इनसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जुड़े अधिकतर लोगों की अभी रिपोर्ट नहीं आई है। लाकड़ी फाजलपुर का पॉजिटिव युवक खुद छोटा हाथी से सब्जी बेचता है। उसके पॉजिटिव आने से संक्रमण की चेन कई घरों तक जुड़ने का खतरा बढ़ गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मचा है।
विज्ञापन

आठ मई को मकबरे में दूध की डेयरी संचालक और गलशहीद का सब्जी दुकानदार कोरोना पॉजिटि आए। सैंपल लेने तक दोनों ही ग्राहकों को दूध और सब्जियां बेच रहे थे। दोनों के परिवार के सदस्यों और संपर्क में आए लोगों के नौ मई को सैंपल हुए। सब्जी और दूध वाले के परिवार के सदस्य अभी एमआईटी में क्वारंटीन हैं। मंगलवार को आठ लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें डेरी संचालक के परिवार की 25 साल की महिला संक्रमित आई है। डेयरी से दूध लेने वाली 40 साल की अमन कमेटी की महिला सदस्य भी पॉजिटिव आई है। गलशहीद थाने के पास सब्जी विक्रेता की दुकान से सब्जियां खरीदने वाला 50 साल का पीतल कारोबारी भी संक्रमित आया है।
विज्ञापन

छोटा हाथी से सब्जी बेचने वाले 27 साल के युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। युवक लाकड़ी फाजलपुर का रहने वाला है। 27 मार्च से प्रशासन की अनुमति पर मंडी चौक और नवाबपुरा क्षेत्र में सब्जी बेचता है। रोजाना मझोला मंडी से सब्जियां खरीदता है। दोपहर बाद घर लौटते वक्त अन्य मोहल्लों में भी सब्जियां बेचता था। नौ मई को मंडी से रैंडम सैंपल होने के बाद युवक ने काम बंद किया था। युवक के वाहन से रोजाना दर्जनों लोगों ने सब्जियां खरीदी हैं। मंडी से लेकर बाजार और फिर मोहल्लों में घर लौटने तक भी युवक सैकड़ों लोगों के संपर्क में आया है। पहले से ही डेयरी और सब्जी वाले के संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट के इंतजार में बेचैन स्वास्थ विभाग के लिए छोटा हाथी से सब्जी बेचने वाले पाजिटिव युवक ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में कोरोना की चेन घर-घर तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed