फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   migrant laborer dies under suspicious circumstances

मझोला में प्रवासी मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
migrant laborer dies under suspicious circumstances
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार में शुक्रवार की रात को प्रवासी मजदूर की घर में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए और उन्होंने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस बुला ली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मृतक नेत्रपाल मूल रूप से बदायूं के बिल्सी का रहने वाला था। उसकी शादी कुढ़फतेहगढ़ निवासी रूमाली के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां अंजलि और खुशी हैं। नेत्रपाल लाइनपार में किराए के मकान में पत्नी और बेटियों के साथ रहता था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार को पालन-पोषण करता था। नेत्रपाल का चचेरा भाई विकास एकता कॉलोनी में रहता है। विकास ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे भतीजी अंजलि ने फोन किया और भाई नेत्रपाल की मौत की जानकारी दी। उसने बताया कि पापा रात घर लौटे थे खाना खाने के बाद सो गए। गर्मी होने के कारण अंजलि अपनी छोटी बहन खुशी के साथ छत पर सोने चली गई। देर रात बूंदाबांदी होने पर नीचे आए तो पिता को जगाया, लेकिन वे नहीं उठे। उनके मुंह से खून निकल रहा था। जानकारी पाकर नेत्रपाल के पिता और भाई भी शनिवार की सुबह मौके पर आ गए। उन्होंने नेत्रपाल की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पत्नी ने बताया कि जब उसके पति घर लौटे थे तो बहुत नशे में थे। ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल नेत्रपाल ने एल्कोहल का सेवन किया था। इसके अलावा विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। मझोला इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed