{"_id":"5a3d51b64f1c1b74698c355d","slug":"mhsc-helps-handycraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्प की उड़ान में सहायक एमएचएससी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्प की उड़ान में सहायक एमएचएससी
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेटल हैंडीक्राफ्ट सर्विस सेंटर (एमएचएससी) पीतल नगरी में शुक्रवार को सीएफसी तथा टेस्टिंग लैब का मेगा क्लस्टर योजना के अंतर्गत विस्तार किया गया। दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ, जिसमें प्रबंध निदेशक अरुण कुमार यादव ने प्रयोगशाला में स्थापित अत्याधुनिक जांच उपकरणों की बारीकी से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एमएचएससी के कारण मुरादाबाद का हस्तशिल्प कारोबार दुनिया में ऊंची उड़ान भर रहा है।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आरटीसी लैब का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में स्थापित जांच उपकरण मुरादाबाद के निर्यातक, कारीगरों, कानखानेदारों और दस्तकारों के लिए बड़ी सुविधा हैं।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त श्रीनाथ पासवान ने कहा कि मुरादाबाद का हैंडीक्राफ्ट कारोबार दुनिया में अलग स्थान रखता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खास ध्यान देना चाहिए। संयुक्त निदेशक उद्योग कमलेश कुमार वैश्य ने आयोजन की सराहना की। वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने शिविर लगाकर हस्तशिल्पियों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया।
विज्ञापन
डॉ. विकास सक्सेना ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। एमएचएससी के महाप्रबंधक डॉ. रविंद्र कुमार ने सीएफसी तथा टेस्टिंग लैब के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हस्तशिल्पियों के विलुप्त हो रहे हुनर को बढ़ाने में हर संभव मदद करने तथा आइटमों का संग्रहालय बनाने का आश्वासन दिया। अतुल भुटानी ने संचालन किया।
इस मौके पर अजय गुप्ता, सतपाल, अमित अग्रवाल, गानिम मियां, जमीर अहमद, फहीम मंसूरी, दिलशाद हुसैन, एसबीएम त्रिपाठी, राकेश नाथ, सुधा अस्थाना, सैफाली सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, राकेश बाबू, बलवीर सिंह, पीएस वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।