फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Metropolitan president wore flower garland to defeat BJP candidate, went viral on social media

भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले को महानगर अध्यक्ष ने पहनाई फूल माला, सोशल मीडिया पर किया वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 03:13 AM IST
विज्ञापन
Metropolitan president wore flower garland to defeat BJP candidate, went viral on social media
मुरादाबाद। जिला पंचायत वार्ड 37 से भाजपा प्रत्याशी भजनलाल पाल को हराने वाले महंत सुंदर गिरि (छोटू बाबा) को महानगर अध्यक्ष और महामंत्री ने पार्टी के विजयी प्रत्याशियों के साथ फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही महानगर अध्यक्ष ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिस पर पार्टी समर्थक कमेंट कर नाराजगी भी जताई है।
विज्ञापन

याद रहे कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड 37 से भजनलाल पाल को भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया था। हालांकि इस वार्ड से महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा महंत सुंदर गिरि उर्फ छोटू बाबा को चुनाव लड़वाना चाहते थे और उनकी पैरवी भी की थी, लेकिन छोटू बाबा को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया। इस पर वे निर्दलीय चुनाव मैंदान में उतर गए। मंगलवार को आए चुनाव परिणामों में महंत सुंदर गिरि विजयी हो गए। कलक्ट्रेट में जैसे ही सुंदर गिरि प्रमाण पत्र लेकर निकले श्याम बिहारी शर्मा ने उन्हें गले लगाते हुए भाजपा प्रत्याशियों के साथ ही महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा से मिलवाया। इसके बाद अन्य प्रत्याशियों के साथ ही इन्हें भी फूलमाला पहनाई। इसके बाद महानगर अध्यक्ष ने इस फोटो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया, जिसमें वे खुद और महानगर महामंत्री खड़े हैं। इस फोटो के वायरल होते ही एड. युधवीर सिंह चौहान ने महानगर महामंत्री के साथ छोटू बाबा की माला पहले फोटो वायरल करते हुए कमेंट लिखा है कि पार्टी ने टिकट दिया वार्ड 37 से भजनलाल को, महामंत्री चुनाव लड़ा रहे थे बाबा को, देखिए कितने खुश हैं अपने ही प्रत्याशी को हराकर। आगे लिखा है कि ऐसे ही होता रहा तो 2022 मुश्किल है, जिम्मेदार लोग ऐसा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को उपदेश देते हैं।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष बोले, मैंने नहीं महामंत्री ने ही माला पहनाकर फोटो वायरल किया
भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले छोटू बाबा को फूलमाला मैंने नहीं, महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने पहनाई है और उन्होंने ही फेसबुक पर अपलोड किया है। भाजपा प्रत्याशियों के बुलाने पर कलक्ट्रेट गया था, लेकिन आंख में प्राब्लम होने के कारण खड़ा नहीं हुआ जा रहा था, इसलिए चला आया था। तबसे घर पर लेटा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर महामंत्री ने मोबाइल किया स्विच ऑफ
महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया, जिससे उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed