फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Message of de-addiction resonates in city colleges.

Moradabad News: शहर के कॉलेजों में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Message of de-addiction resonates in city colleges.
मुरादाबाद। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत पीएम मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण शहर के कॉलेजों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देखा। साथ ही युवाओं ने स्वयं नशा न करने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने कहा कि देश के विकास में योगदान देने के लिए युवाओं का नशा से दूर रहना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज के बीबीए विभाग की स्मार्ट क्लास में सजीव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई थी। प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह ने कहा कि नशा आज समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। यह केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार व समाज को प्रभावित करता है। इस दौरान मुख्य नियंता प्रो. दिलीप सैनी, डॉ. स्वाति त्यागी, मेजर डॉ. राजीव चौहान, प्रो. एपी सिंह, प्रो. आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय और एमएच कॉलेज में भी शिक्षकों व विद्यार्थियों भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन


वहीं गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. चारु मल्होत्रा, डॉ. सविता अग्रवाल, शिवानी गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed