फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mercury dropped, Sunday night was the coldest in December

Moradabad News: गिरा पारा, दिसंबर में सबसे ठंडी रही रविवार की रात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped, Sunday night was the coldest in December
मुरादाबाद। पारे में गिरावट के साथ ही सर्दियों के बढ़ने का दौर शुरू हो चुका है। हवा भी अपने तेवर दिखाने लगी है। इसकी वजह से रविवार की रात अब तक की सबसे ठंडी रात रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तेज हवा की वजह से अब तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन

रविवार सुबह धूप निकली थी, लेकिन उसमें तपिश का असर कम हो गया। घरों में ठिठुरन होने की वजह से ज्यादातर लोगों ने रविवार का अवकाश धूप सेंककर बिताया। शाम होते ही फिर से गलन महसूस होने लगी। दोपहिया वाहन चालकों को शाम के समय वाहन चलाते समय परेशानी हुई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार शाम को ठंडी हवा होने की वजह से डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों ने न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान व्यक्त किया है। उनका कहना है कि रविवार सुबह वातावरण में नमी 74 फीसदी थी, जो शाम को 57 फीसदी दर्ज की गई। रविवार को दिनभर हवा पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली। हवा की यह रफ्तार सामान्य से ज्यादा है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि पश्चिम दिशा की हवा असर दिखा रही है। आसमान भी साफ हो चुका है, इसके कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में पांच डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान
पिछले एक सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा था, लेकिन फिर हर रात तापमान गिरने लगा। पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। रविवार रात का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद व्यक्त की गई। वहीं अधिकतम तापमान भी अब सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है।


15 दिसंबर तक नौ डिग्री तापमान का अनुमान
मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले दिनों के पूर्वानुमान में स्थानीय स्तर पर अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस होने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही सुबह हल्का कोहरा और दिन में मौसम साफ रहने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article