फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   memorandom given by education deparment workers

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
memorandom given by education deparment workers
मुरादाबाद। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन के अंतर्गत पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पर धरना दिया। धरने में डायट-रमसा के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिलने और पदोन्नति नही किए जाने का मुद्दा उठा। जनपद अध्यक्ष संदीप कुमार के नेतृत्व में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय के नाम डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ( रमसा ) के विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। दो वर्षों से प्रधान सहायक (पदोन्नति कोटे) के लगभग दो सौ पद रिक्त होने के बावजूद वरिष्ठ सहायक से प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति नहीं की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी (पदोन्नति कोटे) के रिक्त लगभग 58 पदों पर प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति नहीं हुई है। आशुलिपिक से वैयक्तिक सहायक ग्रेड-2 में रिक्त लगभग 46 पद एवं वैयक्तिक सहायक ग्रेड-2 से वैयक्तिक सहायक ग्रेड-1 पर रिक्त लगभग 48 पदों पर पदोन्नति के लिए गोपनीय आख्या मांगने के बावजूद अभी तक पदोन्नति नहीं की गई है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) उप्र प्रयागराज द्वारा किए जा रहे नीति विरुद्ध स्थानांतरण, डायट एवं रमसा कर्मचारियों के वेतन भुगतान, पद रिक्त होने के बावजूद पदोन्नति न किए जाने के कारण 29 जून को प्रदेश के सभी कर्मचारी अपने-अपने मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर धरना देंगे। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष विवेक यादव, प्रांत महामंत्री राजेश चंद श्रीवास्तव, आसिफ हसन, शरद कपूर, विजय पाल सिंह भंडारी, ओमपाल सिंह, संजय चौहान, नवीन भटनागर, सुरेश वन, मालिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed