फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Membership of sugarcane committee will be available till 30th for sugarcane supply.

Moradabad News: गन्ना आपूर्ति के लिए 30 तक मिलेगी गन्ना समिति की सदस्यता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Membership of sugarcane committee will be available till 30th for sugarcane supply.
मुरादाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति का सदस्य बनने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। सदस्यता के लिए भू अभिलेख, खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पास बुक आदि की छाया प्रति लगाना अनिवार्य होगा। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 के लिए चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति का सदस्य बनना जरूरी है। परिक्षेत्र के जो भी कृषक गन्ना समिति की सदस्यता लेने के इच्छुक हैं, वह 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद किसान को सदस्यता शुल्क 221 रुपये गन्ना समिति में जमा कराने होंगे। अभिलेखों की जांच के बाद किसान को गन्ना समिति की सदस्यता प्रदान कर कृषक कोड आवंटित किया जाएगा। किसान को आवंटित कृषक कोड स्थायी होगा। इसी कोड पर किसान को चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति की सुविधा प्रदान की जाएगी। भविष्य में किसान कृषक कोड के आधार पर गन्ना आपूर्ति के संबंध में अपना समस्त विवरण ई-गन्ना एप पर देख सकेंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी भी कृषक को समिति की सदस्यता प्रदान नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed