फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mela speacial trains will moved

रेलवे चलाएगा मेला स्टेशल ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
mela speacial trains will moved
मुरादाबाद। कांवड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे ने दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें दिल्ली से हरिद्वार के बीच चलेंगी। दिल्ली बरेली एक्प्रेस का कंकरठेर में ठहराव किया गया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04465 (दिल्ली - शामली) का हरिद्वार स्टेशन तक 13 से 26 जून तक सेवा विस्तार किया गया है। यह गाड़ी दिल्ली और हरिद्वार के मध्य शामली, थाना भवन, रामपुर-मनिहारन, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर स्टेशनों पर 2-2 मिनट के ठहराव के उपरांत अगले दिन 01:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04466 हरिद्वार से 14 से 27 जुलाई तक प्रतिदिन देर रात 02:40 बजे चलकर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10:15 बजे दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04403 दिल्ली- सहारनपुर का सहारनपुर से हरिद्वार तक सेवा विस्तार 14 से 26 जुलाई तक किया गया है।गाड़ी संख्या 04403 दिल्ली रेलवे स्टेशन से समय शाम 04:45 बजे चलकर सहारनपुर रात 9:15 बजे पहुंचेगी तथा सहारनपुर से 9:30 बजे चलकर समय रात 10:06 बजे रुड़की पहुंचेगी तथा रुड़की से 10:08 बजे चलकर समय 10: 22 बजे ज्वालापुर पहुंचेगी तथा समय 10:24 बजे चलकर 10:40 बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04404 15 से 27 जुलाई तक प्रतिदिन हरिद्वार स्टेशन से समय 02:00 बजे दिल्ली स्टेशन के लिए चलेगी। 14 से 26 जुलाई तक प्रतिदिन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लक्सर स्टेशन के मध्य एक मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। यह गाड़ी मुरादाबाद स्टेशन से प्रात: 04:15 बजे चलकर कांठ 04:47, स्योहारा प्रात: 05:04 बजे, धामपुर प्रात: 05:20 बजे, नगीना प्रात: 05:38 बजे नजीबाबाद प्रात: 06:00 बजे, मौज्जमपुर 06:18 बजे बालावाली प्रात: 06:36 बजे तथा लक्सर प्रात: 07:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी लक्सर से उसी दिन दोपहर 12:00 बजे लक्सर से चलकर दोपहर 15:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।इसके अलावा कावड़ मेले को ध्यान में रखते हैं गाड़ी संख्या 14113/14114 ( देहरादून-सूबेदारगंज), गाड़ी संख्या 14309/14310 (देहरादून उज्जैन), गाड़ी संख्या 14317/14318 (देहरादून इंदौर), गाड़ी संख्या 19565/19566 (देहरादून-ओखा), गाड़ी संख्या 22659/22660 (योग नगरी ऋषिकेश-कोचुवेली), गाड़ी संख्या 14610 (माता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश ), 14887/14888 (ऋषिकेश बाड़मेर) का रायवाला और मोतीचूर में तथा गाड़ी संख्या 04303/04304 ( दिल्ली बरेली) का कंकाठेर में 14 से 26 जुजाई तक 2 मिनट का ठहराव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed