फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mega camp of Legal Services Authority on 22 February

Moradabad News: विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर 22 फरवरी को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mega camp of Legal Services Authority on 22 February
मुरादाबाद। विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत तहसीलों में शुक्रवार को पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। बताया गया कि 22 फरवरी को प्राधिकरण का मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण कराने पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिला जज सैय्यद माऊज बिन आसिम के निर्देशन में जिले की तहसीलों में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तपस्या त्रिपाठी ने किया। इस दौरान तहसील कांठ में ग्राम न्यायालय कांठ के पीठासीन अधिकारी सूर्यसेन सिंह एवं ग्राम न्यायालय बिलारी के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार (14) ने पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कराया। इस बीच ग्रामीणों को बताया गया कि 22 फरवरी को मेगा वृहद सेवा शिविर आयोजित होगा। इसके लिए संबंधित विभाग में पंजीकरण कराने पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिलेगा। सचिव ने बताया कि तीन लाख रुपये से कम आय वर्ग की निराश्रित महिलाओं एवं पुरुषों को प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा दी जाएगी। साथ ही लोक अदालत के माध्यम से विवादों के सरल एवं त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार राजकुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed